घाघरा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, युवक की मौत, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2019 8:45 AM

विज्ञापन

घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के समीप कार दुर्घटना में प्रखंड मुख्यालय पुटो रोड निवासी उज्जवल सिंह (20) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं कार पर सवार दो युवक गुमला निवासी अभिनव पांडेय (20) व घाघरा निवासी अभय सिंह (20) घायल हो गये. लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के […]

विज्ञापन

घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल पंप के समीप कार दुर्घटना में प्रखंड मुख्यालय पुटो रोड निवासी उज्जवल सिंह (20) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं कार पर सवार दो युवक गुमला निवासी अभिनव पांडेय (20) व घाघरा निवासी अभय सिंह (20) घायल हो गये. लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घाघरा पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि कार में चार युवक थे. इसमें एक युवक को मामूली चोट लगी है. तीनों युवक बलेनो कार से गम्हरिया की तरफ से घाघरा की ओर जा रहे थे. कार की गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. उज्ज्वल के पिता उदय सिंह ने बताया कि दोस्तों से मिलने की बात कह उज्ज्वल घर से निकला था. हादसे से पहले उसने सेल्फी फेसबुक पर अपलोड किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola