सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

गुमला : गुमला सदर थाना के टैसेरा बरगांव के समीप सड़क हादसे में रतन सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों में केसीपारा निवासी मनोज साहू (40), पप्पू साहू (35) व गंगेश्वर साहू (50) शामिल हैं. बताया गया कि हादसे में रतन सिंह, मनोज साहू, पप्पू साहू […]
गुमला : गुमला सदर थाना के टैसेरा बरगांव के समीप सड़क हादसे में रतन सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों में केसीपारा निवासी मनोज साहू (40), पप्पू साहू (35) व गंगेश्वर साहू (50) शामिल हैं. बताया गया कि हादसे में रतन सिंह, मनोज साहू, पप्पू साहू व गंगेश्वर साहू घायल हो गये थे.
स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के क्रम में रतन सिंह की मौत हो गयी. मनोज साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, केसीपारा निवासी मनोज साहू बाइक से पप्पू साहू व गंगेश्वर साहू को लेकर गुमला से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बरगांव के समीप रतन साहू द्वारा टीवीएस अचानक मोड़ देने से सीधी टक्कर हो गयी, जिससे उपरोक्त लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










