घाघरा में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव, बसिया का मुंडा टोली भी हुआ सील

Coronavirus in Jharkhand : गुमला जिला में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कहीं न कहीं से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. बुधवार को घाघरा प्रखंड क्षेत्र में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, बसिया थाना में दैनिक कर्मी के रूप में कार्यरत चालक कोरोना संक्रमित होने पर मुंडा टोली को सील कर दिया गया. दूसरी ओर, पालकोट प्रखंड में एक होमगार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है.
Coronavirus in Jharkhand : गुमला : गुमला जिला में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कहीं न कहीं से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. बुधवार को घाघरा प्रखंड क्षेत्र में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, बसिया थाना में दैनिक कर्मी के रूप में कार्यरत चालक कोरोना संक्रमित होने पर मुंडा टोली को सील कर दिया गया. दूसरी ओर, पालकोट प्रखंड में एक होमगार्ड के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है.
घाघरा प्रखंड क्षेत्र में 31 जुलाई, 2020 को एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा घर के अन्य 8 सदस्यों का कोरोना जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट में आठों सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही एक ही परिवार के 12 सदस्य कोरोना संक्रमित हो गये हैं. रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया. इधर, एक ही परिवार से 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घाघरा में लोग दहशत में हैं.
Also Read: पाकुड़ में मिले 59 कोरोना संक्रमित, अब तक 176 लोग हुए ठीक
दूसरी ओर, बसिया थाना में दैनिक कर्मी के रूप में कार्यरत चालक का कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुंडा टोली को सील कर दिया गया. सील करने के कारण यहां रह रहे अन्य लोगों को खाने-पीने की परेशानी न हो, इसके लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा 20 परिवारों को चावल और चुड़ा का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ रवींद्र गुप्ता, अंचलाधिकारी संतोष बैठा, प्रमुख विनोद भगत समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
गुमला जिला में अब तक कोरोना संक्रमण के 383 मामले आ चुके हैं. वहीं, 103 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं. जिला में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. जिले में कोरोना के अब 279 एक्टिव केस बचे हैं.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




