गांव के लोग कर रहे प्रताड़ित, सुरक्षा की गुहार

Published at :20 May 2018 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
गांव के लोग कर रहे प्रताड़ित, सुरक्षा की गुहार

सोलर वाटर सिस्टम से पानी भरने नहीं देते अक्सर बिजली काट देते हैं, मारपीट भी करते हैं. चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के मालम नवाटोली गांव के कृष्णा लोहरा व उसकी भाभी सनियारो देवी ने डीसी श्रवण साय को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. इन लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें […]

विज्ञापन

सोलर वाटर सिस्टम से पानी भरने नहीं देते

अक्सर बिजली काट देते हैं, मारपीट भी करते हैं.
चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के मालम नवाटोली गांव के कृष्णा लोहरा व उसकी भाभी सनियारो देवी ने डीसी श्रवण साय को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. इन लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा है कि गांव की एक जाति के लोग उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं. सोलर वाटर सिस्टम से पानी भरने नहीं देते हैं, जिससे परेशानी हो रही है. अक्सर पोल से बिजली तार तोड़ दिया जाता है. मारपीट भी की जा रही है. एक साल से कृष्णा का परिवार डर-डर का जी रहा है.
कृष्णा ने बताया कि गांव में बैठक भी हुई थी, जिसमें एक विशेष जाति के लोगों के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कहा गया था कि कृष्णा लोहरा के परिवार को कोई प्रताड़ित नहीं करेगा. प्रताड़ित करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना देने का फरमान जारी किया गया था. इसके बावजूद एक जाति समूह के लोग लगातार कृष्णा लोहरा के परिवार को परेशान कर रहे हैं.
कृष्णा ने बताया कि मेरा बेटा दूसरी जाति की लड़की से प्यार करता था. पांच महीने तक लड़की मेरे घर पर रही थी. लड़की दूसरी जात की है, इस कारण लड़की के जात वाले लड़का के परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया हैं. वहीं कृष्णा के अनुसार, एक मामले में फंसा कर उसके बेटे को पुलिस से पकड़वा दिया गया. उन्होंने डीसी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola