कांग्रेस का धरना आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में नौ मई को धरना कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. इसके लिए प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है. कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में बिजली […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में नौ मई को धरना कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. इसके लिए प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं.
इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है. कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में बिजली के मूल्यों में बेतहासा वृद्धि से रघुवर सरकार का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है. एक ओर राज्य में भूखमरी की हालात उत्पन्न हो रही है, वहीं राशन वितरण में न सिर्फ अनियमितता बरती जा रही है बल्की गरीबों का राशन खुले बाजार में बेच दिया जा रहा है. महिला, दलित व आदिवासियों पर जुल्म व प्रताड़ना रोज की बात हो गयी है. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किये गये है़ं इनमें भंडरा प्रखंड के लिए आलोक कुमार साहू, कूड़ू प्रखंड के लिए जफर खान, कैरो प्रखंड के लिए मोहन दूबे, किस्को प्रखंड के लिए साजिद अहमद चंगू, लोहरदगा प्रखंड के लिए लाल धनंजय नाथ शाहदेव, सेन्हा प्रखंड के लिए फूलदेव उरांव तथा पेशरार प्रखंड के लिए शनिचरवा उरांव को प्रभारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




