दिव्यांग को ढूंढ कर व्हीलचेयर दें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला समाज कल्याण विभाग गुमला को मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री से व्हील चेयर की मांग करने वाले बसिया प्रखंड के कोनबीर निवासी दिव्यांग सुलेमान केरकेट्टा को ढूंढ कर व्हील चेयर देने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि सुलेमान हाथ और पैर […]
विज्ञापन
गुमला : झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जिला समाज कल्याण विभाग गुमला को मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री से व्हील चेयर की मांग करने वाले बसिया प्रखंड के कोनबीर निवासी दिव्यांग सुलेमान केरकेट्टा को ढूंढ कर व्हील चेयर देने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि सुलेमान हाथ और पैर से 85 प्रतिशत दिव्यांग है.
सुलेमान ने व्हील चेयर की मांग को लेकर छह माह पूर्व प्रखंड कार्यालय बसिया में आवेदन दिया था, परंतु आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद सुलेमान ने मुख्यमंत्री जनसंवाद का सहारा लेते हुए सीधे मुख्यमंत्री से व्हील चेयर दिलाने की गुहार लगायी. सुलेमान का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद में पहुंचने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद के हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रधान सचिव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जानकारी मांगी. इस पर जिले से स्पष्टीकरण देते हुए बताया गया कि जिस समय सुलेमान ने व्हील चेयर की मांग की थी, उस समय कार्यालय में व्हील चेयर उपलब्ध नहीं था. जिस कारण उसे व्हील चेयर उपलब्ध नहीं कराया गया. अब जब व्हील चेयर उपलब्ध है, तो सुलेमान व्हील चेयर लेने के लिए कार्यालय आया नहीं है. यह भी बताया गया कि सुलेमान के घर पर सूचना देकर व्हील चेयर प्राप्त करने के लिए भी कहा गया है, लेकिन अब तक सुलेमान नहीं आया है. सुलेमान रांची में रहते हैं.
जानकारी लेने के बाद प्रधान सचिव ने जिला समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि अब यह विभाग की जिम्मेवारी है कि सुलेमान को ढूंढ कर व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाये. वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा, सदर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लादिस बाड़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री, जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर रमेशचंद्र सिन्हा व सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी नेहा संजना खलखो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




