थानेदार के घर से दो लाख रुपये की चोरी

Published at :07 May 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
थानेदार के घर से दो लाख रुपये की चोरी

कामडारा(गुमला) : गुमला जिले के कामडारा थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा के आवास से दो लाख रुपये की चोरी हो गयी. चोरी का आरोप खाना बनानेवाले सेवक पर लगा है. कामडारा प्रखंड में यह चोरी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. नरेश प्रसाद बसिया अनुमंडल के थानेदार हैं. लेकिन उनके आवास से चोरी होना […]

विज्ञापन

कामडारा(गुमला) : गुमला जिले के कामडारा थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा के आवास से दो लाख रुपये की चोरी हो गयी. चोरी का आरोप खाना बनानेवाले सेवक पर लगा है. कामडारा प्रखंड में यह चोरी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. नरेश प्रसाद बसिया अनुमंडल के थानेदार हैं. लेकिन उनके आवास से चोरी होना लोगों को नहीं पच रहा है.

क्योंकि पुलिस के घर अगर चोरी हो तो आम जनता फिर कैसे सुरक्षित रहेगी. थानेदार ने आइपीसी के तहत केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थानेदार ने कहा है कि 30 अप्रैल को दोपहर में अपने काम से थाना में कांड प्रतिवेदन का निपटारा कर रहा था. कुछ देर बाद थाना से कुछ दूर पर सटे घर जाने पर देखा कि घर का कुंडी टूटा हुआ है. मेरे सोने वाले कमरे में रखे बैग से दो-दो हजार के सभी नोट गायब हैं. इसके बाद चोरी की जानकारी अपने थाना के अन्य लोगों को दी. दर्ज मामले के अनुसार राम बालक बड़ाइक लगभग दो वर्षों से मानदेय पर खाना बनाने से लेकर कपड़ा धोने का काम करता था. इसके पास घर की एक चाभी थानेदार ने दे रखी थी.

रामबालक के पूछने पर उसने टाल-मटोल किया. इसलिए थानेदार ने आशंका प्रकट की है कि उसके पास घर की एक चाभी होने के कारण उसने सोची-समझी साजिश के तहत घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में रविवार को थानेदार से बयान लिया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में वरीय अधिकारी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola