शौचालय बनाने के साथ-साथ उसका उपयोग भी करें : सचिव

Published at :04 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय बनाने के साथ-साथ उसका उपयोग भी करें : सचिव

भरनो (गुमला) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार की सचिव आराधना पटनायक, निदेशक राजेश शर्मा व डीसी श्रवण साय ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ प्रखंड में शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. सचिव सुबह नौ बजे भरनो पहुंची. तुरिअंबा पंचायत के गौरटोली व डुंबो पंचायत के पीपरटोली गांव जाकर आजीविका मिशन की एसएचजी […]

विज्ञापन

भरनो (गुमला) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार की सचिव आराधना पटनायक, निदेशक राजेश शर्मा व डीसी श्रवण साय ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ प्रखंड में शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया. सचिव सुबह नौ बजे भरनो पहुंची. तुरिअंबा पंचायत के गौरटोली व डुंबो पंचायत के पीपरटोली गांव जाकर आजीविका मिशन की एसएचजी ग्रुप द्वारा किये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने लाभुक सोमारी देवी, सुखमनी देवी व हीरा उरांव सहित अन्य लोगों का शौचालय देखा.

साथ ही लाभुक महिलाओं व समूह की महिलाओं से जानकारी ली. उन्होंने महिलाअों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया. गौरटोली गांव में पानी सप्लाई के लिए बनाये गये मिनी वाटर टैंक की जानकारी ली. साथ ही पीएचइडी के पदाधिकारियों को यहां के सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में पानी सप्लाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएचइडी के पदाधिकारी व कर्मियों को गुणवता पूर्ण शौचालय निर्माण युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि प्रखंड में 8126 शौचालय निर्माण का लक्ष्य एसएचजी ग्रुप को दिया गया है,

जबकि 2488 शौचालय का पैसा विभाग को मिला है. 738 शौचालय पूर्ण है, बाकी में काम चल रहा है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भरनो में पहले चरण में ग्राम संगठन द्वारा 600 शौचालय बनाया गया है. कई गांवों में शौचालय आधा अधूरा बना कर छोड़ दिया गया है. कई गांवों से शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने का मामला उजागर हुआ था. सचिव आराधना पटनायक ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कहा कि आप शौचालय बनाने के साथ उसका उपयोग भी करें. जांच में सचिव के साथ निदेशक राजेश शर्मा, डीसी श्रवण साय, डीआरडीए निदेशक मुस्तकीम अंसारी, डीपीएम मनीषा सांचा, बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ अनूप कच्छप, अधीक्षण अभियंता पीएन सिंह, कार्यपालक अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद, सहायक अभियंता जितेंद्र लकड़ा, कनीय अभियंता लवकिशोर, बीपीएम बिपिन चंद्रा, समन्वयक रूपधारी साहू सहित संबंधित पंसे व रोसे मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola