मजदूरों ने हक की आवाज बुलंद की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन जिला समिति की ओर से एक मई को मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर केदार बगान डीएसपी रोड से मजदूरों ने रैली निकाली, जहां मजदूरों ने अपने हक की आवाज बुलंद की. रैली डीएसपी रोड से शुरू होकर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा […]
विज्ञापन
गुमला : झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन जिला समिति की ओर से एक मई को मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर केदार बगान डीएसपी रोड से मजदूरों ने रैली निकाली, जहां मजदूरों ने अपने हक की आवाज बुलंद की. रैली डीएसपी रोड से शुरू होकर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा में सचिव महेंद्र जक्शन उरांव ने कहा कि मजदूरों को सही मजदूरी दर नहीं मिल रही है.
मनरेगा जैसे कानून बनने के बाद भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है. लोग पलायन करने पर मजबूर हैं. पार्टी के सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि मजदूरों को दिगभ्रमित करने का काम किया जा रहा है. मौके पर मुस्तकीम अंसारी, बद्री महतो, बिरजानंद उरांव, शांति मनि बाखला, आशा खाखा, हरमिला मिंज, मंगरी देवी, रगिया उराइन, मरियम मिंज, पूनम मिंज, बिंगन देवी, बंधइन टोप्पो, बुदिया टोप्पो व शिव कुमार मांझी सहित कई मजदूर मौजूद थे.
मजदूर दिवस पर मजदूरों ने निकाली रैली : बसिया. मनरेगा सहायता केंद्र बसिया की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया. पूरे प्रखंड के मजदूरों ने रैली निकाली. रैली सरहुल मैदान पहुंच कर सभा में परिणत हो गयी. सभा में मजदूरों ने सरकार से मांग की कि मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी 168 रुपया से बढ़ा कर 250 रुपया किया जाये. मनरेगा में रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ा कर 200 दिन किया जाये. मजदूरों ने सात दिनों के अंदर मजदूरी मिलना सुनिश्चित करने, देरी से मजदूरी भुगतान होने पर मजदूरों को दो हजार का मुआवजा देने व आधार आधारित भुगतान खत्म करने आदि की मांग की है. मौके पर अंजली कुमारी, विश्वासी लकड़ा, सरिता केरकेट्टा, रश्मि कुल्लू, विनीता कुमारी व सरिता कुमारी सहित कई मजदूर मौजूद थे.
मजदूरों को अधिकार के प्रति किया जागरूक : रायडीह. महिला विकास मंडल रायडीह के तत्वावधान में सोमवार को मजदूर दिवस मनाया गया. इस दौरान महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली. मौके पर महिला विकास मंडल की अध्यक्ष एमेल्दा लकड़ा ने मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. अपने हक व अधिकार के प्रति लोगों को सजग किया. मजदूरों को संगठित होकर काम करने की सलाह दी. इस अवसर पर लोगों को मनरेगा से काम मांगने की जानकारी दी. मौके पर सावित्री लकड़ा, हीरामणि देवी, अंकित, दीपक कुमार व मनोज सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




