80 दिन बाद भी इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई

गुमला : गुमला शहर में टावर चौक से थाना चौक तक नाली निर्माण हुआ है. लाखों रुपये खर्च हुआ है. नाली निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. मामला भी उजागर हुआ है. घाघरा प्रखंड में जिला योजना समिति की बैठक सात फरवरी 2018 को हुई थी. उस समय थाना रोड में बनी नाली का मामला […]
गुमला : गुमला शहर में टावर चौक से थाना चौक तक नाली निर्माण हुआ है. लाखों रुपये खर्च हुआ है. नाली निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. मामला भी उजागर हुआ है. घाघरा प्रखंड में जिला योजना समिति की बैठक सात फरवरी 2018 को हुई थी. उस समय थाना रोड में बनी नाली का मामला उठा था. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने घटिया नाली निर्माण करने वाले जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन मंत्री के निर्देश दिये करीब 80 दिन हो गये. अभी तक नाली निर्माण कराने वाले इंजीनियर के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. जिस प्रकार मामले को दबा कर रखा गया है, ऐसा लग रहा है कि इंजीनियर पर अधिकारी व नेता मेहरबान हैं, इसलिए इंजीनियर भी मस्त है. जबकि नाली निर्माण कराने वाला इंजीनियर नगर परिषद के अलावा कई विभागों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




