लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

गुमला : सदर थाना की पुलिस ने लूटपाट के आरोपी छोटा अंबवा गांव के गंदुर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लूटी गयी बाइक भी उसके पास से बरामद हुई है. डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि 19 अक्तूबर 2017 को कसीरा नदीटोली के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर विद्याधर साहू से […]
गुमला : सदर थाना की पुलिस ने लूटपाट के आरोपी छोटा अंबवा गांव के गंदुर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लूटी गयी बाइक भी उसके पास से बरामद हुई है. डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि 19 अक्तूबर 2017 को कसीरा नदीटोली के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर विद्याधर साहू से लूटपाट की थी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. पूर्व में ही पुलिस दो लोगों आदम अंसारी व समशुल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. तीसरे आरोपी गंदुर नायक को मंगलवार को जेल भेजा गया. चौथा आरोपी सदमुल अंसारी अभी भी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




