फौजी की पत्नी से था अवैध संबंध, फौजी ने भाजयुमो अध्यक्ष की रायफल से कर दी हत्या

गुमला मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष सह बालू व्यवसायी विक्की कुमार साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की की हत्या नजायज संबंध के कारण हुई है. बिहार रेजीमेंट के फौजी सुखदेव साहू उर्फ सुमन भगत की पत्नी के साथ विक्की का नजायज संबंध […]
गुमला मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष सह बालू व्यवसायी विक्की कुमार साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की की हत्या नजायज संबंध के कारण हुई है. बिहार रेजीमेंट के फौजी सुखदेव साहू उर्फ सुमन भगत की पत्नी के साथ विक्की का नजायज संबंध था. छुट्टी में आये फौजी ने अपने लाइसेंसी रायफल से विक्की की गोली मारकर हत्या की है. गोली मारने के बाद बेरहमी से भुजाली से काट दिया था.
पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही विक्की की हत्या में फौजी का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने लांजी चौली गांव के राजकेश्वर साहू उर्फ राजू व शिवप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल, गोली, खोखा व भुजाली बरामद कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




