शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है प्लास्टिक अंडा!

Published at :10 Mar 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है प्लास्टिक अंडा!

वंशीधर नगर : प्लास्टिक का चावल व अंडा पाये जाने की खबर पहले सुनने को मिल रही थी. लेकिन यह वाक्या शुक्रवार को देखने को भी मिला. थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी कुंजल शर्मा का पुत्र गुरुवार की शाम जंगीपुर मोड़ स्थित सुरेंद्र मेहता के अंडा दुकान से एक दर्जन अंडा खरीद कर घर […]

विज्ञापन

वंशीधर नगर : प्लास्टिक का चावल व अंडा पाये जाने की खबर पहले सुनने को मिल रही थी. लेकिन यह वाक्या शुक्रवार को देखने को भी मिला. थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी कुंजल शर्मा का पुत्र गुरुवार की शाम जंगीपुर मोड़ स्थित सुरेंद्र मेहता के अंडा दुकान से एक दर्जन अंडा खरीद कर घर ले गया. घर में अंडा को उबाल कर जब कड़ाही में तला जाने लगा, तो गाज फेन से पूरा कड़ाही भर गया. आशंका होने पर अंडा के तोड़कर देखा गया तो उसमें परत दर परत सफेद प्लास्टिक निकला.

इस तरह प्लास्टिक का रंगीन अंडा धड़ल्ले से शहर में बिक रहा है. बताया जाता है कि कच्चा अंडा में इस प्लास्टिक का पता नहीं चलता है. उबालने के बाद ही इस प्लास्टिक का पता चलता है. अंडा के थोक विक्रेता अमीन खां ने अंडा तोड़कर दिखाया, पर उसमें प्लास्टिक नहीं देखा गया. चेचरिया स्थिति अमीन खां के अंडा दुकान से अंडा लाया हूं. सभी अंडे फरीदाबाद से मंगाते हैं. अंडा में प्लास्टिक होने की बात गलत है. रंगीन अंडा में प्लास्टिक है, यदि यह कोई साबित कर देगा, तो उसे एक लाख रुपये इनाम दूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola