टोरी-बालूमाथ रेल लाइन पर दौड़ने लगी ट्रेन

Published at :10 Mar 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
टोरी-बालूमाथ रेल लाइन पर दौड़ने लगी ट्रेन

चंदवा : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये टोरी-बालूमाथ रेल लाइन का उदघाटन किया. टोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा : यह रेल लाइन क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगी. वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र […]

विज्ञापन

चंदवा : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये टोरी-बालूमाथ रेल लाइन का उदघाटन किया. टोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा : यह रेल लाइन क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगी. वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण परियोजना में थोड़ा िवलंब हुआ. झारखंड सरकार व क्षेत्रीय सांसद ने इस कार्य में काफी मदद की.

उन्होंने बताया : फिलहाल बालूमाथ तक 19.3 किमी रेल लाइन पर परिचालन शुरू किया गया है. शिवपुर तक निर्माण कार्य जारी है. इसकी कुल लंबाई 40 किमी की होगी. सीसीएल की आम्रपाली व मगध कोल परियोजना से प्रतिदिन 15-15 रैक कोयले की ढुलाई की योजना है. सांसद सुनील सिंह ने कहा : पिछली सरकार की अदूरदर्शी नीति से इस क्षेत्र का आर्थिक विकास रुका था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रांची-लोहरदगा-टोरी पैसेंजर को बालूमाथ तक बढ़ाने व और यात्री ट्रेन चलाने की भी मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola