गुमला : गाड़ी पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ पर हुई घटना बानो : बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ के समीप सवारी गाड़ी पेड़ से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि 10 लोग घायल हो गये. मृतकों में गजैना साहू, एतवारी देवी और ढाई साल […]
बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ पर हुई घटना
बानो : बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ के समीप सवारी गाड़ी पेड़ से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि 10 लोग घायल हो गये. मृतकों में गजैना साहू, एतवारी देवी और ढाई साल का बच्चा बिपिन पाइक शामिल है.
घटना बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे घटी. बानो से बैंक का काम कर सवारी गाड़ी (मैक्सिमा) से 15 लोग हुरदा जा रहे थे. इसी क्रम में तिलिगबेड़ा के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. हुरदा निवासी गजैना साहू की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. गजैना का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया था. पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव गाड़ी से निकाला गया. वहीं दूसरी ओर घायल लोगों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




