माओवादी कमांडर बुधेश्वर व उसके दस्ते पर केस दर्ज

गुमला : गुमला से 20 किमी दूर आंजनधाम में मुख्य सड़क पर शक्तिशाली लैंड माइंस बिछाने के आरोप में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर समेत एक दर्जन माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज केस में एरिया कमांडर लजीम अंसारी व एरिया कमांडर रंथु उरांव को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने […]
गुमला : गुमला से 20 किमी दूर आंजनधाम में मुख्य सड़क पर शक्तिशाली लैंड माइंस बिछाने के आरोप में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर समेत एक दर्जन माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दर्ज केस में एरिया कमांडर लजीम अंसारी व एरिया कमांडर रंथु उरांव को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने माओवादियों पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार डेढ़ साल पहले माओवादियों ने मंदिर जाने के रास्ते पर बम बिछाया था. लेकिन इस दौरान पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद माओवादी उक्त बम को उड़ा नहीं सके. यहां बता दें कि लोहरदगा में नक्सली राजेंद्र उरांव के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को बताया था कि आंजनधाम के रास्ते पर बम बिछाया हुआ है. इसके बाद सोमवार को पुलिस ने बम को निष्क्रिय किया. पुलिस या किसी वीआइपी को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क पर बम बिछाया गया था. जिसे निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




