तेली महाजतरा में 31 गरीब कन्याओं की होगी शादी

Published at :16 Feb 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
तेली महाजतरा में 31 गरीब कन्याओं की होगी शादी

तेली महाजतरा में शामिल होने की अपील सिसई : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के 18वें वार्षिक तेली महाजतरा की तैयारी जोरों पर है. तेली महाजतरा का मुख्य आकर्षण रांची, गुमला, लोहरदग, सिमडेगा व खूंटी जिले के 31 अनाथ असहाय, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह है. महाजतरा के मुख्य अतिथि सीएम रघुवर दास होंगे. महाजतरा के […]

विज्ञापन
तेली महाजतरा में शामिल होने की अपील
सिसई : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के 18वें वार्षिक तेली महाजतरा की तैयारी जोरों पर है. तेली महाजतरा का मुख्य आकर्षण रांची, गुमला, लोहरदग, सिमडेगा व खूंटी जिले के 31 अनाथ असहाय, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह है. महाजतरा के मुख्य अतिथि सीएम रघुवर दास होंगे.
महाजतरा के सफल आयोजन के लिए जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के लोग सिसई क्षेत्र का दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. दौरे में जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू, नीलांबर साहू, केंद्रीय महिला अध्यक्ष मोती देवी, तेजमोहन साहू, रेणु कुमारी, सुनयना देवी, मैनेजर साहू, रंथु साहू, बलदेव साहू, शाहदेव साहू, राजेंद्र साहू, जनार्दन साहू, चूड़ामणि साहू व सीताराम साहू सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola