करंट से मृत दोनों के परिजन को मिलेगा मुआवजा : इइ

Published at :16 Feb 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से मृत दोनों के परिजन को मिलेगा मुआवजा : इइ

गुमला : विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव गुरुवार को गुमला दौरे के क्रम में परिसदन पहुंचे. परिसदन में उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर से सिसई प्रखंड के जायरा गांव में घटी घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की गलती के कारण यह घटना घटी है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता […]

विज्ञापन
गुमला : विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव गुरुवार को गुमला दौरे के क्रम में परिसदन पहुंचे. परिसदन में उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर से सिसई प्रखंड के जायरा गांव में घटी घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की गलती के कारण यह घटना घटी है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो.
उन्होंने तत्काल कार्यपालक अभियंता को गांव जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जायरा गांव में घटी घटना में मृत दोनों लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा. ज्ञात हो कि बुधवार को सिसई प्रखंड के जायरा गांव में करंट लगने से जायरा गांव निवासी 40 वर्षीय एतवा उरांव व डाडहा गांव निवासी 18 वर्षीय एतवा उरांव की मौत हो गयी थी. बताया गया था कि बिजली ट्रांसफार्मर में विद्युत तार के टूट कर सटने से अत्यधिक करंट का प्रवाहित हो गया था. मोबाईल चार्ज के लिए कोड लगाने के क्रम में करंट लगने से मौत हो गयी थी.
मौके पर विधायक शिवशंकर उरांव, उपायुक्त श्रवण साय, डीएफओ अजीत कुमार सिंह, डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसी आलोक शिकारी कच्छप, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पीडब्ल्यूडी के इइ विनोद कच्छप, कनीय अभियंता वीरेंद्र उरांव व सहायक अभियंता संजय कुमार राणा सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola