सीओ ने ओला प्रभावित गांवों का दौरा किया

Published at :16 Feb 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने ओला प्रभावित गांवों का दौरा किया

सिसई : अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की ने गुरुवार को सिसई प्रखंड के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा कर क्षति का आकलन किया. सीओ ने बताया कि बोंडो पंचायत के सुरसा गांव में 12 क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया. सुरसा में चार घर, कोटारी में आठ घर, बोंडो में चार घर, लरंगो में पांच घर का निरीक्षण […]

विज्ञापन

सिसई : अंचलाधिकारी सुमंत तिर्की ने गुरुवार को सिसई प्रखंड के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा कर क्षति का आकलन किया. सीओ ने बताया कि बोंडो पंचायत के सुरसा गांव में 12 क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण किया. सुरसा में चार घर, कोटारी में आठ घर, बोंडो में चार घर, लरंगो में पांच घर का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया गया है.

प्राकृतिक आपदा के तहत क्षतिपूर्ति के लिए जिला को भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि जून-जुलाई 2017 में भारी बारिश से सिसई प्रखंड के 157 घरों को नुकसान हुआ था, जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए सूची भेजी गयी थी, जिसका मुआवजा 3200 रुपया हर घर का स्वीकृत हुआ है. सभी प्रभावित लोगों के खाते में राशि भेज दी गयी है. दौरे में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण यादव व ओज जायसवाल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola