12 तक रजिस्ट्रेशन का काम पूर्ण करें

Published at :10 Feb 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
12 तक रजिस्ट्रेशन का काम पूर्ण करें

अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश, कहा गुमला : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले की 10 हजार से भी ज्यादा गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया जायेगा. यह लाभ एक जनवरी 2017 के बाद गर्भधारण करने वाली गर्भवती माताओं को मिलेगा. योजना के तहत गर्भवती माताओं को पांच-पांच हजार रुपया सरकार […]

विज्ञापन

अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश, कहा

गुमला : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले की 10 हजार से भी ज्यादा गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया जायेगा. यह लाभ एक जनवरी 2017 के बाद गर्भधारण करने वाली गर्भवती माताओं को मिलेगा. योजना के तहत गर्भवती माताओं को पांच-पांच हजार रुपया सरकार की ओर से दिया जायेगा. यह पैसा गर्भवती माताओं को तीन चरणों में मिलेगा.

रजिस्ट्रेशन के बाद एक हजार, एएनसी जांच के बाद दो हजार तथा बच्चे के जन्म के बाद दो हजार रुपया मिलेगा. इसके लिए झारखंड सरकार की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कर गुमला डीएसब्ल्यूओ (जिला समाज कल्याण पदाधिकारी) बसंती ग्लाडिस बाड़ा को आवश्यक निर्देश दिया है. मुख्य सचिव ने कहा कि सुपरवाइजर के माध्यम से डोर-टू-डोर जाकर गर्भवती माताओं को चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन करायें. गर्भवती माताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी सुपरवाइजर को लक्ष्य दें. एक-एक सुपरवाइजर से 300-300 गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन करायें. मुख्य सचिव ने 12 फरवरी तक गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन का काम पूर्ण कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

इस पर डीएसडब्ल्यूओ ने मुख्य सचिव को बताया कि लगभग 35 सुपरवाइजरों द्वारा रजिस्ट्रेशन का काम शुरू है. जल्द ही एक जनवरी 2017 के बाद गर्भधारण करने वाली गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लेंगे. इस पर मुख्य सचिव ने 16 फरवरी को दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी देते हुए कहा कि उक्त दिन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दोबारा समीक्षा करेंगी. वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीएसडब्ल्यूओ सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola