शहीद तेलंगा खड़िया के आदर्शों से प्रेरणा लें लोग : दिनेश उरांव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : सिसई प्रखंड के आदर्श गांव मुरगू में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि स्पीकर दिनेश उरांव ने वीर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. स्पीकर ने कहा कि देश की आजादी में महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान था, जिसमें वीर शहीद तेलंगा खड़िया भी थे. इनके […]
विज्ञापन
सिसई : सिसई प्रखंड के आदर्श गांव मुरगू में वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि स्पीकर दिनेश उरांव ने वीर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. स्पीकर ने कहा कि देश की आजादी में महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान था, जिसमें वीर शहीद तेलंगा खड़िया भी थे. इनके पैतृक गांव मुरगू को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है. उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. आज के समय में मुरगू गांव हर तरफ से सड़क से जुड़ चुका है.
इस अवसर पर डीएसइ गनौरी मिस्त्री, सीओ सुमंत तिर्की, ईश्वर महतो, लक्ष्मीनारायण यादव, लालमोहन साहू, श्रीकांत गिरी, शंकर पाहन, बसंत गुप्ता, महेश्वर पाठक, बसंत जायसवाल व हरिहर जायसवाल सहित महिला मंडल की सदस्य मौजूद थीं. वहीं मयूरी ट्रस्ट मुरगू द्वारा भी तेलंगा खड़िया की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके साय, प्रमुख देंवेद्र उरांव, पंसस बैबुल अंसारी व मुखिया हेमा देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
बैंक प्रबंधक ने कहा कि शहीद तेलंगा खड़िया की बदौलत आज मुरगू गांव को जानते हैं. इनके आदर्शों से हमें प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए. प्रमुख ने कहा कि मयूरी ट्रस्ट वर्ष 2007 से तेलंगा खड़िया की जयंती मना रहा है. इसे लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन समन्वयक बसंत गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन सचिव चैताली सेन गुप्ता ने किया. मौके पर धनपति सिंह, रवींद्र उरांव, हरिहर जायसवाल, बालकिशुन महली, सबिना सराती, अनिल उरांव, विनय साहू, पतरिसिया मिंज, विकास उरांव व प्रदीप जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




