सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Published at :09 Feb 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

पहली घटना टोटो के बड़ा लोरो गांव में हुई दूसरी घटना पालकोट काली मंदिर के समीप की है गुमला : गुमला जिले के दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतकों में बघिमा पालकोट निवासी चरकू बड़ाइक (60) व टोटो संवरिया […]

विज्ञापन
पहली घटना टोटो के बड़ा लोरो गांव में हुई
दूसरी घटना पालकोट काली मंदिर के समीप की है
गुमला : गुमला जिले के दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतकों में बघिमा पालकोट निवासी चरकू बड़ाइक (60) व टोटो संवरिया निवासी धनीराम भगत (18) शामिल हैं. वहीं घायलों में राम उरांव (18), बिरसमनी देवी (45), उर्मिला देवी (38), सीता देवी (35) व मनोज साहू (38) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. पहली घटना टोटो के बड़ा लोरो गांव के पुल के समीप की है.
संवरिया निवासी धनीराम भगत अपने मित्र राम उरांव के साथ बाइक से शाम पांच बजे घर से टोटो जाने के लिए निकला था. इसी बीच बड़ा लोरो के पुल के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे धनीराम की मौत घटनास्थल पर हो गयी व राम उरांव घायल हो गया. गुमला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घायल राम उरांव को सदर अस्पताल भेजा.
दूसरी घटना पालकोट काली मंदिर के समीप की है.
बघिमा निवासी चरकू बड़ाइक अपने परिवार के साथ टेंपो से मेहमानी करने कुर्रा गांव गये थे. शाम को लौटने के क्रम में पालकोट काली मंदिर के समीप कुछ लोग शौच जाने के लिए उतरे, जबकि चरकू व कुछ लोग चरकू टेंपो में बैठे रहे. इसी बीच पीछे से एक बोलेरो ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे चरकू बड़ाइक की मौत हो गयी, जबकि अन्य घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola