गुमला : डायन-बिसाही के शक में हत्या

गुमला सदर थाना से करीब 20 किमी दूर चुगलू गम्हरिया गांव निवासी 60 वर्षीया कंठा देवी की उसके ही गांव के सोहराई उरांव ने लाठी से पीट कर हत्या कर दी. हत्या के वक्त आरोपी का दोस्त संतोष उरांव भी था, लेकिन कंठा की पिटाई होता देख वह भाग गया था. घटना बुधवार की शाम […]
गुमला सदर थाना से करीब 20 किमी दूर चुगलू गम्हरिया गांव निवासी 60 वर्षीया कंठा देवी की उसके ही गांव के सोहराई उरांव ने लाठी से पीट कर हत्या कर दी. हत्या के वक्त आरोपी का दोस्त संतोष उरांव भी था, लेकिन कंठा की पिटाई होता देख वह भाग गया था. घटना बुधवार की शाम पांच बजे की है. हत्या करने के बाद सोहराइ रात 7.45 बजे गुमला थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. सोहराइ ने कहा कि डायन-बिसाही कर कंठा देवी ने उसके पिता दशरथ उरांव व भतीजा तोरे उरांव को मार दिया था. अब उसकी मां ममेरी देवी को भी मारने वाली थी, इसलिए मैंने कंठा देवी को मार डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




