सिसई : 13 साल की आदिवासी छात्रा से रेप

सिसई थाना क्षेत्र के खेरा डीपाटोली गांव की 13 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है. घटना सोमवार देर शाम की है. छात्रा अपने गांव की तीन सहेलियों के साथ शाम पांच बजे घूमने गयी थी. इसी बीच पुसो बोंडो सड़क पर पुल निर्माण कार्य में काम करनेवाला एक मजदूर युवक ने छात्रा को […]
सिसई थाना क्षेत्र के खेरा डीपाटोली गांव की 13 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है. घटना सोमवार देर शाम की है. छात्रा अपने गांव की तीन सहेलियों के साथ शाम पांच बजे घूमने गयी थी.
इसी बीच पुसो बोंडो सड़क पर पुल निर्माण कार्य में काम करनेवाला एक मजदूर युवक ने छात्रा को पकड़ लिया. छात्रा के पकड़े जाने के बाद उसकी तीनों सहेलियां वहां से भाग गयीं. इसके बाद युवक ने बाजारटांड के पास पुवाल गांज पर ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया. रात लगभग एक बजे छात्रा किसी तरह युवक के चंगुल से बच कर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. आरोपी अभी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




