एनआइए का छापा, मंगलवार को ही टीम गुमला पहुंच गयी थी

Published at :23 Nov 2017 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
एनआइए का छापा, मंगलवार को ही टीम गुमला पहुंच गयी थी

गुमला: एनआइए की टीम मंगलवार को ही गुमला पहुंच गयी थी. मनोज के घर व आसपास के घरों की जांच की थी. गली किधर है और किधर-किधर मनोज के घर का रास्ता है. इसका भी पता किया था. इसके बाद जांच के लिए टीम कितने बजे मनोज के घर पहुंचेगी. इसके लिए मंगलवार की रात […]

विज्ञापन
गुमला: एनआइए की टीम मंगलवार को ही गुमला पहुंच गयी थी. मनोज के घर व आसपास के घरों की जांच की थी. गली किधर है और किधर-किधर मनोज के घर का रास्ता है. इसका भी पता किया था.

इसके बाद जांच के लिए टीम कितने बजे मनोज के घर पहुंचेगी. इसके लिए मंगलवार की रात को रणनीति बनी थी. मंगलवार रात 10 बजे बैठक कर रणनीति बनी कि सुबह में जांच करना है. टीम की सोच थी कि मनोज सिंह को भी पकड़ना है. इसी रणनीति के तहत टीम सुबह छह बजे पहुंची. लेकिन मनोज सिंह नहीं मिला. पुलिस अधिकारी रात से ही परेशान थे. जब शाम पांच बजे जांच खत्म हुआ तो पुलिसकर्मी सांस लिये. इधर, एक जवान ने बताया कि एनआइए के अधिकारी रात को भी नहीं सो पाते हैं. रातभर काम करते हैं.

जिससे नक्सली सुधाकरण के केस का पूरा खुलासा कर सकें. टीम गुमला में सुधाकरण की संपत्ति व उससे कनेक्शन की जांच कर रही है. यहां जांच में काफी कुछ मिल रहा है. पहले रीपोज रेस्ट हाउस में नक्सलियों के ठहरने के बाद नक्सलियों से ठेकेदारों के कनेक्शन का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola