पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : बसिया निवासी कुमारी लक्ष्मी सोनी उर्फ बबली ने बसिया के महिला थाना में अपने पति रजीव साहू सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पति सहित सास सुकरांती साहू, जेठ संजीव साहू, जेठानी वीणा साहू, ननद सुषमा साहू, सुरमा साहू व सुनील महाड़ा को नामजद […]
विज्ञापन
गुमला : बसिया निवासी कुमारी लक्ष्मी सोनी उर्फ बबली ने बसिया के महिला थाना में अपने पति रजीव साहू सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पति सहित सास सुकरांती साहू, जेठ संजीव साहू, जेठानी वीणा साहू, ननद सुषमा साहू, सुरमा साहू व सुनील महाड़ा को नामजद आरोपी बनाया है.
प्राथमिकी में लक्ष्मी ने कहा है कि उसका पति रजीव साहू सहित ससुराल के लोग एक कार और डेढ़ लाख नकद की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं. उसने कहा है कि उसकी (लक्ष्मी) शादी दो मई 2015 को कुसमी संबलपुर जिला ओड़िशा निवासी रजीव साहू से हुई थी. शादी के समय मेरे घर वालों ने 300 ग्राम सोना सहित हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था.
पति रजीव साहू सुंदरगढ़ के बीरबीरा में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं और वहीं किराये के मकान में रहते हैं. लक्ष्मी ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि बीरबीरा में उसके पति का एक अन्य युवती से अवैध संबंध है. इसके बाद वह भी अपने पति के यहां बीरबीरा चली गयी और वहीं रहने लगी. इस दौरान लक्ष्मी ने गर्भ भी धारण किया. लगभग दो माह का गर्भ था, लेकिन पति रजीव ने जबरन गर्भपात करा दिया और ऑल्टो कार व डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




