लूटखसोट का अड्डा बन गया है गुमला : भूषण

गुमला: गुमला के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि आज हम राज्य स्थापना दिवस का जश्न मना रहे हैं. यह कैसा जश्न है. हम पूरे झारखंड की नहीं, गुमला जिला की बात करेंगे. सरकार बोलती है विकास हुआ है. कहां विकास हुआ है, जरा जनता को बतायें. लूट खसोट का अड्डा बना कर गुमला […]
गुमला: गुमला के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि आज हम राज्य स्थापना दिवस का जश्न मना रहे हैं. यह कैसा जश्न है. हम पूरे झारखंड की नहीं, गुमला जिला की बात करेंगे. सरकार बोलती है विकास हुआ है. कहां विकास हुआ है, जरा जनता को बतायें. लूट खसोट का अड्डा बना कर गुमला को रख दिया है. श्री तिर्की बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के 17 साल हो गये. अगर अलग राज्य की बात करें, तो भाजपा की सरकार ने सबसे ज्यादा शासन राज्य में किया. क्या मिला गुमला को. आज भी कई बड़ी योजनाएं अधूरी है. स्वास्थ्य सुविधा की बात करें, तो परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड में अभी तक अस्पताल नहीं बना है. गांवों में स्वास्थ्य सुविधा चरमराई हुई है. नागफेनी में अस्पताल बेकार पड़ा है. कई स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं. हालात यह है कि गुमला जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में भी मरीज सुरक्षित नहीं है.
सरकार पहले स्वास्थ्य सुविधा तो ठीक करे. बाइपास सड़क कब बनेगी. बाइपास का काम हो नहीं रहा है. कुछ काम हुआ, तो जैसे-तैसे कर दिया है. गुमला में जीएनएम व मत्स्य कॉलेज का करोड़ों रुपये से भवन बन गया, लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. सरकार चाहती क्या है. पूंजीपति के कॉलेज में जाकर हमारे आदिवासी बच्चे पढ़ें, ताकि उनको लाभ हो. अगर ये दोनों कॉलेज गुमला में शुरू होता है, तो गुमला जिले के गरीब बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.
श्री तिर्की ने कहा कि गुमला में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो आज से पांच से दस साल पहले गुमला में थे, लेकिन फिर ट्रांसफर करा कर गुमला आ गये. इसका सीधा मतलब है, गुमला में लूटने की छूट है. दुख इस बात की है कि लूट हो रही है, लेकिन जिस जनता ने वोट देकर अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका जिसे दिया, वे लोग चुप बैठे हैं. श्री तिर्की ने कहा कि झामुमो अब गुमला की जन-समस्याओं को जन-आंदोलन का रूप देगा. गुमला में बड़ा आंदोलन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




