घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट खरीद में किया गया घोटाला

Published at :14 Nov 2017 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट खरीद में किया गया घोटाला

गुमला: घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट की खरीद में घोटाला हुआ है. बाजार मूल्य से ज्यादा दाम पर सोलर लाइट खरीदारी की गयी है. इसमें लाखों रुपये की हेराफेरी हुई है. इस हेराफेरी में मुखिया व पंचायत सेवक शामिल हैं. घाघरा में 18 पंचायत हैं. इसमें कुछ पंचायतों ने फंसने के डर से सोलर लाइट […]

विज्ञापन
गुमला: घाघरा प्रखंड में सोलर लाइट की खरीद में घोटाला हुआ है. बाजार मूल्य से ज्यादा दाम पर सोलर लाइट खरीदारी की गयी है. इसमें लाखों रुपये की हेराफेरी हुई है. इस हेराफेरी में मुखिया व पंचायत सेवक शामिल हैं.

घाघरा में 18 पंचायत हैं. इसमें कुछ पंचायतों ने फंसने के डर से सोलर लाइट नहीं खरीदा है. लेकिन कई पंचायतों ने पैसा कमाने के फेर में मनमुताबिक सोलर लाइट खरीद कर लाखों रुपये की गड़बड़ी की है. दिलचस्प बात है कि जेड्रा ने किसी भी कंपनी से सोलर लाइट खरीदने के लिए अधिकृत नहीं किया है, लेकिन यहां अपने मन से मुखिया व पंचायत सेवक कुछ निजी दुकानों से सांठगांठ कर सोलर लाइट खरीद रहे हैं.

इस संबंध में कुछ मुखिया व पंचायत सेवक से संपर्क किया गया, तो कुछ ने कहा कि मेरी पंचायत में सोलर लाइट की खरीद नहीं हुई है, तो कुछ ने बताने से इनकार कर दिया. इधर, प्रखंड के अधिकारी भी सोलर लाइट खरीद का आंकड़ा देने से इनकार कर रहे हैं. कारण कि इस खेल में मुखिया व पंचायत सेवक के अलावा ब्लॉक के लोग भी शामिल हैं.

ज्ञात हो कि 14वें वित्त आयोग की राशि से सोलर लाइट खरीद में घोटाला किया गया है. अगर इसकी जांच हो, तो कई लोग फंसेंगे. ऐसे पूर्व में मामला उजागर होने के बाद जांच हुई थी, लेकिन इसमें खानापूरी हुई थी.
सचिव ने पत्र लिख दी जानकारी
सरकार के संयुक्त सचिव राजेश कुमार वर्मा ने राज्य के सभी 24 जिला के डीसी, डीडीसी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी व जिला परिषद को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों द्वारा सोलर लाइट क्रय के मामले में ज्रेडा से संबंध एजेंसी से सोलर लाइट क्रय की सूचना प्राप्त हो रही है. इस संबंध में ज्रेडा झारखंड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उनके द्वारा ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट खरीदने के लिए किसी भी एजेंसी को सूचीबद्ध अथवा प्राधिकृत नहीं किया गया है.
सोलर लाइट खरीद में हद हो गयी है. मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा बिना कोई सूचना दिये अपने मन से सोलर लाइट की खरीद की गयी है. पत्र के अनुसार, जेड्रा से सोलर लाइट खरीदनी है, लेकिन यहां सभी लोग अपना फायदा देख रहे हैं.
जगरनाथ उरांव, जेपीएस, घाघरा
रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कह सकते हैं. ब्लॉक को पत्र प्राप्त हुआ है, लेकिन उसे पढ़ नहीं सका हूं. जल्दबाजी में कुछ नहीं कह सकता. कितनी खरीद हुई है और बाजार मूल्य रिपोर्ट देख कर ही बता सकते हैं.
विजय कुमार सोनी, बीडीओ, घाघरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola