पालकोट में दिव्यांग किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Published at :25 Oct 2017 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
पालकोट में दिव्यांग किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

पालकोट(गुमला): पालकोट प्रखंड के डहुपानी पंचायत में 50 वर्षीय मंगल प्रधान ने दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म किया. घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेले थी. घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिजन पालकोट थाना पहुंचे और मंगल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं आरोपी फरार है. […]

विज्ञापन
पालकोट(गुमला): पालकोट प्रखंड के डहुपानी पंचायत में 50 वर्षीय मंगल प्रधान ने दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म किया. घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेले थी. घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिजन पालकोट थाना पहुंचे और मंगल के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं आरोपी फरार है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है. अभी पीड़ित परिवार पालकोट में अपने एक रिश्तेदार के यहां शरण लिये हुए है.
माता पिता खेत गये थे : घटना सोमवार की है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता घर पर अकेले थी. चल नहीं सकती है. माता-पिता खेत पर थे. इसी बीच मंगल प्रधान उसके घर आया.

उसने किशोरी से पूछा कि माता पिता कहां हैं. किशोरी ने कहा कि सभी खेत गये हैं. इसके बाद आरोपी मंगल ने किशोरी से दुष्कर्म किया. इसके बाद वह भाग गया. देर शाम जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी उन्हें दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola