टॉप टेन की सूची में नंबर वन गुमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2017 11:35 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : स्वास्थ्य विभाग गुमला के एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) में कार्यरत सभी पदाधिकारियों व कर्मियों का डाटा ऑनलाइन करने के मामले में पूरे राज्य में गुमला जिला टॉप टेन की सूची में नंबर वन में है. एचआरएमएस के राज्य उपसचिव सह नोडल पदाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
गुमला : स्वास्थ्य विभाग गुमला के एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) में कार्यरत सभी पदाधिकारियों व कर्मियों का डाटा ऑनलाइन करने के मामले में पूरे राज्य में गुमला जिला टॉप टेन की सूची में नंबर वन में है.
एचआरएमएस के राज्य उपसचिव सह नोडल पदाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यकाल से लेकर अब तक किये गये कार्यों के डाटा इंट्री की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा के क्रम में बताया गया कि गुमला जिले के 93 प्रतिशत पदाधिकारियों और कर्मियों का डाटा इंट्री कर ऑनलाइन कर लिया गया है. इस दौरान ऑनलाइन डाटा इंट्री का सत्यापन भी किया गया. वहीं श्री श्रीवास्तव ने विभाग के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए शेष पदाधिकारियों और कर्मियों का भी ऑनलाइन डाटा इंट्री करने का निर्देश दिया.
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से एचआरएमएस पदाधिकारी डॉ सुगेंद्र साय, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ राजेश कुमार, डॉ सुषमा, डॉ बुका उरांव,
डॉ मानकी कृष्ण मोहन शाही व ऑपरेटर मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




