दीवाली पर साथ में खाया पीया, फिर आपसी झगड़े में कर दी दोस्त की हत्या

Published at :19 Oct 2017 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
दीवाली पर साथ में खाया पीया, फिर आपसी झगड़े में कर दी दोस्त की हत्या

नक्सल इलाका होने के कारण पुलिस शव लाने गांव नहीं गयी दुर्जय पासवान, गुमला दीपावली पर्व पर साथ में खाया पीया, फिर दोस्तों ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. घटना डुमरी थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की है. मृतक का नाम सुबल एक्का (25 वर्ष) है. सुबल पेशे से किसान है. घटना गुरुवार दिन […]

विज्ञापन

नक्सल इलाका होने के कारण पुलिस शव लाने गांव नहीं गयी

दुर्जय पासवान, गुमला

दीपावली पर्व पर साथ में खाया पीया, फिर दोस्तों ने अपने दोस्त की हत्या कर दी. घटना डुमरी थाना क्षेत्र के सिरसी गांव की है. मृतक का नाम सुबल एक्का (25 वर्ष) है. सुबल पेशे से किसान है. घटना गुरुवार दिन के 11 बजे की है. सिरसी गांव नक्सल इलाका है. इस कारण शाम छह बजे तक पुलिस गांव नहीं गयी है.

शव गांव में ही पड़ा हुआ है और ग्रामीण पुलिस की आने का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे सुबल दीपावली पर्व को लेकर अपने पशुओं को नहलाने धुलाने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर दोस्तों के साथ खाना पीना कर रहा था.

गुमला की और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ कहासुनी हो गयी. दोस्तों ने गुस्सा में लाठी डंडा से पीटकर सुबल को मार डाला. इधर, पुलिस के अनुसार शाम पांच बजे तक किसी ने हत्या की सूचना नहीं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola