घर से नकद समेत जेवरात की लूट

Published at :15 Oct 2017 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
घर से नकद समेत जेवरात की लूट

गुमला: सदर प्रखंड के झरगांव बसुआ रोड निवासी शंकर ने गुमला थाना में 18 से 25 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में कहा है कि 12 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वे परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गये. इसी बीच घर के वेंटीलेटर तोड़ने की आवाज आयी. […]

विज्ञापन

गुमला: सदर प्रखंड के झरगांव बसुआ रोड निवासी शंकर ने गुमला थाना में 18 से 25 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में कहा है कि 12 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वे परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गये. इसी बीच घर के वेंटीलेटर तोड़ने की आवाज आयी. जब तक मैं कुछ समझ पाता, तब तक एक अपराधी घर के अंदर प्रवेश कर गया था.

उसने हमें जान से मारने की धमकी दी, फिर हथियार के बल पर घर के बक्से को खोल कर देखने लगा. इसी बीच बाहर खड़े अपराधियों के आवाज लगाने के बाद सभी अपराधी भाग निकले. अपराधियों के जाने के बाद जब हमने बक्शा देखा, तो उसमें रखा 50 हजार नकद, सोने का कान का सेट, नाक का सेट, चांदी की बिछिया व पायल सहित टेबल पर रखा दो मोबाइल गायब है, जिसकी कुल लागत एक लाख 20 हजार रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola