खेल के दौरान चोट लगी, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2017 12:09 PM (IST)
विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड के सेरेंगदाग में फुटबॉल खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की छाती में चोट लगने से इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सेरेंगदाग मैदान में हिंडालको द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था. इसमें सेरेंगदाग गांव निवासी सुरेश उरांव अपनी टीम के साथ खेल रहा था. खेल के […]
विज्ञापन
घाघरा. प्रखंड के सेरेंगदाग में फुटबॉल खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की छाती में चोट लगने से इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सेरेंगदाग मैदान में हिंडालको द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था. इसमें सेरेंगदाग गांव निवासी सुरेश उरांव अपनी टीम के साथ खेल रहा था. खेल के दौरान खिलाड़ी से टकराने की वजह से उसकी छाती में चोट लगी और वह बेहोश हो गया.
कार्यकर्ताओं द्वारा उसका प्राथमिक इलाज कराया गया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी. थानेदार सुदामा चौधरी ने बताया कि फुटबॉल खेलने के दौरान उसे चोट लगी, जिससे युवक की मौत हुई है. इधर, मृतक की मां ने थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




