लाचारी: मां की मौत, पिता की हत्या, अनाथ हुए पांच मासूम, प्रशासन से है सहयोग की उम्मीद

गुमला: 13 माह पहले बीमारी से मां की मौत हो गयी थी. मां की मौत का गम अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि मामूली विवाद में पूर्व उग्रवादी ने पिता की भी गोली मार कर हत्या कर दी. मां व पिता की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है. पहले से परिवार गरीबी […]
इसी के सहारे परिवार को गुजर बसर चल रहा है. यह दुखभरी कहानी गुमला से 15 किमी दूर बांकीर लिटियाटोली गांव के पांच मासूम बच्चों की है. गांव के मनोहर तिर्की की छह अक्तूबर को हत्या हो गयी. मनोहर की हत्या के बाद उसके पांच बच्चे अनाथ हो गये. इनमें अमित तिर्की (14), आशीष तिर्की (12), देवा तिर्की (10), आलोक तिर्की (सात) व अंकित तिर्की (चार) शामिल हैं. ये बच्चे अभी दादी बंधनी देवी के साथ रहते हैं. मां-पिता की मौत व गरीबी के कारण इन बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. बच्चों ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग व पढ़ाई की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




