पहले आत्मदाह, फिर फांसी लगा कर जान देने की कोशिश

Published at :11 Oct 2017 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
पहले आत्मदाह, फिर फांसी लगा कर जान देने की कोशिश

गुमला: सदर थाना के खटंगा डांडटोली निवासी बढ़ई मिस्त्री संतोष उरांव (25) ने आग लगा कर व फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, संतोष ने घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर सोमवार की रात करीब आठ बजे अपनी […]

विज्ञापन
गुमला: सदर थाना के खटंगा डांडटोली निवासी बढ़ई मिस्त्री संतोष उरांव (25) ने आग लगा कर व फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार, संतोष ने घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर सोमवार की रात करीब आठ बजे अपनी मां व पत्नी ललिता देवी को मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर लिया. उसने पहले आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन आग किसी तरह से बूझ जाने से वह बच गया. हालांकि आग से उसका चेहरा व पेट का निचला हिस्सा बुरी तरह से जल गया.

आत्मदाह में सफल नहीं होने पर उसने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से जिंदा रहते उतार लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola