नवनिर्मित सरकारी भवनों का होगा उपयोग

गुमला: उपायुक्त श्रवण साय ने गुमला शहरी क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा भिन्न-भिन्न मदों से निर्मित भवनों के निर्माण व उसकी उपयोगिता की जानकारी ली. रविवार को उपायुक्त तथा उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने सरकारी भवनों की स्थिति जानने के बाद उपयोग करने का दिशा-निर्देश दिये. उसकी उपयोगिता एवं संबंधित एजेंसी के संबंध में […]
उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रधान से भवनों की स्थिति, संबंधित एजेंसी आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल छात्रावास में पेयजल आदि की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. इसके उपरांत उपायुक्त व उपविकास आयुक्त ने जिला मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर बने भवनों की स्थिति व उसकी उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की.
उपायुक्त ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों में भी कई ऐसे भवन हैं जो जिस उद्देश्य से बनाये गये हैं, उसकी पूर्ति तो नहीं हो रही है. साथ ही साथ उचित देखभाल के आभाव में भवनों की स्थिति बिगड़ती जा रही है. जिला प्रशासन ऐसे भवनों को चिह्नित कर इसके सकारात्मक उपयोग के प्रति गंभीर है. इसलिए भवनों का अवलोकन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




