आदेश: अधिकािरयों को आवश्यक परिस्थिति में मुख्य सचिव ही देंगे छुट्टी, दीपावली व छठ में नहीं मिलेगी छुट्टी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला: पर्व में भागने वाले अधिकारी व कर्मचारी संभल जायें. इस बार झारखंड राज्य में दीपावली व छठ पर्व में प्रशासनिक अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी. उन्हें डयूटी करनी है. डयूटी से भागने पर कार्रवाई होगी. दीपावली, छठ पर्व व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार ने छुट्टियां रद्द की है. […]
विज्ञापन
गुमला: पर्व में भागने वाले अधिकारी व कर्मचारी संभल जायें. इस बार झारखंड राज्य में दीपावली व छठ पर्व में प्रशासनिक अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी. उन्हें डयूटी करनी है. डयूटी से भागने पर कार्रवाई होगी.
दीपावली, छठ पर्व व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार ने छुट्टियां रद्द की है. आवश्यक परिस्थिति में ही किसी अधिकारी को छुट्टी मिलेगी. लेकिन इसके लिए अधिकारी को राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से छुट्टी की अनुमति लेनी होगी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा झारखंड सरकार के प्रधान सचिव निधि खरे ने पत्र जारी किया है. प्रधान सचिव ने छह अक्तूबर को छुट्टी से संबंधित पत्र राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सभी विभाग के सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त व राज्य के सभी 24 जिले के उपायुक्त को भेजा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा व झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में अवकाश स्वीकृति हेतु आवेदन प्राप्त हुई है.
इस क्रम में आप सभी पदाधिकारी अवगत होंगे कि आगामी कुछ दिनों में लोक महत्व का पर्व दीपावली एवं छठ पर्व का आयोजन होना है. जिसमें विधि व्यवस्था की समुचित व्यवस्था आवश्यक है. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा 15 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उक्त आलोक में सभी पदाधिकारियों को अपने पदस्थापना स्थान पर उपस्थित होकर कार्यो का निष्पादन करना राज्यहित में आवश्यक है. उक्त परिस्थिति में अवकाश की स्वीकृति संबंधी आवेदन नहीं भेंजे. यदि अति आवश्यक परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता हो तो उक्त स्थिति में मुख्य सचिव से दूरभाष पर पूर्वानुमति प्राप्त कर अवकाश संबंधी आवेदन दे सकते हैं.
गुमला में भाग जाते हैं अधिकारी: गुमला में हर समय पर्व हो या कोई विशेष अवसर. अधिकारी बिना किसी अनुमति व सूचना के भाग जाते हैं. अधिकांश अधिकारियों का आवास रांची में है. गुमला से रांची की दूर अपनी गाड़ी से डेढ़ घंटे है. इस कारण अधिकारी व कर्मचारी अक्सर गुमला से गायब रहते हैं. कई अधिकारी सप्ताह में दो से तीन दिन रांची में ही रहते हैं और आना-जाना करते हैं. यही वजह है कि कई अधिकारी समय पर अपने कार्यालय में नजर भी नहीं आते हैं.
सरकार के आदेश के बाद सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. जब कोई बड़ी समस्या होगी. तभी मुख्य सचिव की अनुमति के बाद छुट्टी दी जायेगी. अगर कोई बिना सूचना के डयूटी से गायब रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
श्रवण साय, डीसी, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




