दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

गुमला: गुमला सदर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप में गढ़टोली निवासी एतवा उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एतवा पर गांव की ही एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने व विफल होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर घायल करने का आरोप है. प्रभात खबर में समाचार […]
गुमला: गुमला सदर थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप में गढ़टोली निवासी एतवा उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एतवा पर गांव की ही एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने व विफल होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर घायल करने का आरोप है.
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद सीडब्ल्यूसी गुमला ने इस मामले को गंभीरता से लिया था. इसके बाद सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभू सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा था. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को आरोपी को पकड़ने उसके गांव गयी. आरोपी अपने घर पर था.
जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा. यहां बता दें कि एक सप्ताह पहले गढ़टोली गांव स्थित अपने घर पर लड़की अकेले थी. तभी एतवा उरांव उसके घर पहुंच गया. पहले उसने लड़की को शादी करने के लिए कहा. जब लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया तो एतवा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लड़की ने इसका भी विरोध किया. इससे आक्रोश में आकर युवक ने लड़की के चेहरे पर मार कर बुरी तरह उसे घायल कर दिया. जिससे लड़की का चेहरा खराब हो गया. उसका इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




