विषाक्त भोजन से मां-बेटी की मौत

गुमला: जहरीला चूड़ा व छिलका रोटी खाने से रसोईया चंद्रिका देवी (35 वर्ष) व उसकी बेटी अंशु कुमारी (9) की मौत हो गयी. जबकि बेटा आलोक भगत (12) व बेटी संगम कुमारी (8) की स्थिति नाजुक है. दोनों को रांची (रिम्स) रेफर कर दिया गया है. चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं. मृतका चंद्रिका […]
गुमला: जहरीला चूड़ा व छिलका रोटी खाने से रसोईया चंद्रिका देवी (35 वर्ष) व उसकी बेटी अंशु कुमारी (9) की मौत हो गयी. जबकि बेटा आलोक भगत (12) व बेटी संगम कुमारी (8) की स्थिति नाजुक है. दोनों को रांची (रिम्स) रेफर कर दिया गया है. चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं. मृतका चंद्रिका देवी प्रखंड मुख्यालय स्थित स्कूल में रसोइयां थी. घटना गुमला जिले के डुमरी प्रखंड की है.
ब्लॉक कॉलोनी निवासी चंद्रिका देवी के पति अजय भगत की मौत पांच वर्ष पूर्व बीमारी से हो गयी थी. शनिवार की रात चंद्रिका देवी अपने तीनों बच्चों के साथ ने चूड़ा व छिलका रोटी खायी. कुछ देर बाद ये लोग उलटी करने लगे.
रात को स्थिति खराब हो गयी. सुबह में उलटी होने लगी तो देवर शिवचरण भगत व देवेंद्र भगत ने सभी को डुमरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जहां चंद्रिका की मौत हो गयी. इसके बाद डुमरी के डॉक्टरों ने अंशु, आलोक व संगम को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गुमला अस्पताल में इलाज के क्रम में अंशु की मौत हो गयी. आलोक व संगम को रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




