परामर्श केंद्र में आठ मामले निष्पादित

गुमला: महिला थाना परिसर में शनिवार को महिला उत्पीड़न परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जिसमें 12 मामलों में आठ मामलों का त्वरित निष्पादन आपसी समझौता द्वारा कराया गया. वहीं चार मामलों में एक पक्ष अनुपस्थित होने के कारण उसे अगली तिथि दी गयी. पहले मामले में डीएसपी रोड निवासी सबिता देवी ने खूंटी जिला […]
गुमला: महिला थाना परिसर में शनिवार को महिला उत्पीड़न परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जिसमें 12 मामलों में आठ मामलों का त्वरित निष्पादन आपसी समझौता द्वारा कराया गया. वहीं चार मामलों में एक पक्ष अनुपस्थित होने के कारण उसे अगली तिथि दी गयी. पहले मामले में डीएसपी रोड निवासी सबिता देवी ने खूंटी जिला निवासी कालीचरण महतो, सास, ससुर व गोतनी पर मानसिक यातना व गाली गलौज करने का आरोप लगाया था.
जिस पर दात्रियों ने दोनों पक्षों की बात सुन कर आपसी सहमति से सुलह कराया. दूसरे मामले में घाघरा निवासी सीमा देवी ने अपने पति रंगदीप साहू व ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. जिस पर दात्रियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से सुलह कराया. तीसरे मामले में कोटाम गांव निवासी रेणु कुमारी ने अपने प्रेमी राकेश उरांव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था.
जिस पर दात्रियों ने दोनों पक्षों को समझा कर आपसी सहमति से सुलह कराया. चौथे मामले में घाघरा के सिकवार गांव निवासी नीलिमा किंडो ने अपने पति फोरस किंडो पर मारपीट करने व दूसरी पत्नी रखने व खाना पानी व देखरेख बंद करने का आरोप लगाया था. दात्रियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से सुलह कराया. पांचवे मामले में पालकोट के जूराटोली नाथपुर निवासी देवंती देवी ने अपने पति नीलांबर साहू पर मारपीट करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया था. जिस पर दात्रियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन स्वेच्छा से दोनों ने अलग-अलग रहने पर सहमति दी. छठे मामले में फुलवार टोली निवासी पुष्पा कुमारी ने अपने पति शिशिर विजय पर परेशान करने का आरोप लगाया. दात्रियों ने समझा कर सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन वे भी स्वेच्छा से अलग रहने की बात में समझौता किया.
सातवें मामले में घाघरा निवासी सुभद्रा कुमारी ने अपने पति जीतवाहन लोहरा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. दात्रियों ने दोंनो पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से समझौता कराया. आठवें मामले में रूकसाना खातून ने अपने पति नसीम अंसारी पर दहेज मांगने, मारपीट करने व बच्चा छीनने का आरोप लगाया था. दात्रियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से सुलह कराया. मौके पर कमला पांडेय, इंदु पांडेय, आरगेन कच्छप, एएसआइ मेलानी हेमरोम, शोभा सिन्हा, सरिता देवी, सीमा देवी, कमला बारवा व नूरजहां खातून सहित कई वादी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




