24 घंटे में गुमला में तीन लोगों की गयी जान

Published at :03 Oct 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में गुमला में तीन लोगों की गयी जान

गुमला: गुमला जिला के जारी, रायडीह व पालकोट थाना क्षेत्र में 24 घंटे में तीन लोगों की जान चली गयी. जारी में पिता के डांट की डर से छात्र ने आत्महत्या कर ली. पालकोट में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. वहीं रायडीह से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद […]

विज्ञापन
गुमला: गुमला जिला के जारी, रायडीह व पालकोट थाना क्षेत्र में 24 घंटे में तीन लोगों की जान चली गयी. जारी में पिता के डांट की डर से छात्र ने आत्महत्या कर ली. पालकोट में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. वहीं रायडीह से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
पिता की डांट से नाराज छात्र ने लगायी फांसी: जारी थाना के बड़काडीह डुमरटोली गांव निवासी हिरनु कंवर के 13 वर्षीय पुत्र शिवनंदन कंवर ने गुमला शहर के करमडीपा स्थित किराये के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता हिरनु ने बताया कि शिवनंदन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में वर्ग सातवीं का छात्र था. वह तीन-चार महीना से स्कूल नहीं जा रहा था, जिसकी जानकारी मुझे पड़ोस के लोगों से मिली थी. मैंने अपने बेटे से कहा कि तुम क्यों स्कूल नहीं जाते हो, प्रतिदिन तुम ड्रेस पहन कर निकलते हो, फिर भी स्कूल नहीं जाते हो. मैं इसकी जांच स्कूल जाकर करूंगा कि तुम स्कूल जाते हो कि नहीं. इसी बात से नाराज होकर शिवनंदन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत : पालकोट के सोलगा गांव निवासी चैनी खड़ियाइन (45) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. चैनी के पति बुधवा खड़िया ने बताया कि वह पड़ोस के घर शराब पीने के लिए गयी थी. शराब पीकर घर लौटने के क्रम में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी है. वहीं थानेदार राजेंद्र रजक ने बताया कि चैनी खड़ियाइन काफी शराब पीती थी. संभवत: अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है, लेकिन इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
अज्ञात महिला का शव बरामद :रायडीह के सिलम नदी चेकडैम से पुलिस ने 35 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा है, ताकि कोई आकर उसकी पहचान कर सके. थानेदार राजेश सिंह ने बताया कि मृतक महिला विक्षिप्त थी. वह 20 दिनों से सिलम गांव में शरण लिये हुए थी. वह भीख मांग कर जीविकोपार्जन करती थी. महिला की मौत पानी में डूबने से हुई है या मौत का कोई और कारण है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola