ऐतिहािसक धरोहर नवरत्नगढ़ का नहीं हुआ विकास, राशि वापस

गुमला: रांची व गुमला मार्ग पर स्थित सिसई प्रखंड के नगर गांव में ऐतिहासिक धरोहर नवरत्नगढ़ है. यह मुगल साम्राज्य के समय बना था. राजा दुर्जनशाल ने मुगलों से बचने के लिए इसे बनवाया था. नवरत्नगढ़ की विशेषता व ऐतिहासिक धरोहर के कारण इसे वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल किया गया है, लेकिन वर्तमान में इसके […]
नवरत्नगढ़ के इतिहास के संरक्षण व विकास के लिए प्राप्त दो करोड़ 75 लाख रुपये गुमला जिला ने सरकार को वापस कर दिया है, क्योंकि पुरातात्विक विभाग ने अपने स्तर से नवरत्नगढ़ के विकास का जिम्मा लिया है. जिस कारण सरकार से प्राप्त पैसा को गुमला प्रशासन को वापस करना पड़ा. इस कारण नवरत्नगढ़ का विकास नहीं हो सका और इसका इतिहास विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है.
हालांकि पुरातात्विक विभाग के लोग कई चरणों में नवरत्नगढ़ का दौरा कर चुके हैं, लेकिन इसके धरोहर को कैसे सुरक्षित रखा जाये, इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




