विसर्जन जुलूस में घुसा ट्रक, युवक का पैर कुचला

Published at :02 Oct 2017 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
विसर्जन जुलूस में घुसा ट्रक, युवक का पैर कुचला

गुमला: गुमला में शनिवार को डुमरडीह दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दो बजे विसर्जन जुलूस लेकर निकले. सभी युवक नाचते-गाते जा रहे थे. तभी केओ कॉलेज टुकुटोली मोड़ के समीप एक ट्रक नो-इंट्री के बावजूद घुस गया. गाड़ी की रफ्तार अधिक थी. जुलूस में चल रहे डुमरडीह पूजा समिति के बजरंग कुमार को ट्रक ने […]

विज्ञापन
गुमला: गुमला में शनिवार को डुमरडीह दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दो बजे विसर्जन जुलूस लेकर निकले. सभी युवक नाचते-गाते जा रहे थे. तभी केओ कॉलेज टुकुटोली मोड़ के समीप एक ट्रक नो-इंट्री के बावजूद घुस गया. गाड़ी की रफ्तार अधिक थी. जुलूस में चल रहे डुमरडीह पूजा समिति के बजरंग कुमार को ट्रक ने कुचल दिया. ट्रक बजरंग के दाहिने पैर पर चढ़ गया.

जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया. उसे रांची रेफर कर दिया गया. वहीं जुलूस में नाच रहे संदीप प्रसाद बाल-बाल बच गया. वह ट्रक के धक्के से गिर गया.

चक्का सिर के ठीक सामने से गुजरा. जिससे वह कुचलने से बच गया. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक को रोक लिया. येट्रक में तोड़-फोड़ की. चालक मोहम्मद तनवीर को लोगों ने पीटने के लिए पकड़ा. लेकिन उसने भाग कर जान बचायी. लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया. गुस्साये लोग ट्रक को जला पर आमदा थे लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया. इस दौरान प्रशासन के लोगों से तू-तू,मैं-मैं भी हुई. घटना के बाद पूजा समिति के सदस्य जुलूस नहीं निकाले और वापस डुमरडीह लौट गये. देर शाम को मूर्ति का विसजर्न व रावण दहन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola