वीडियो कॉन्फ्रेंस: मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की हुई समीक्षा, सीएम बोले झारखंड को नंबर वन बनाना है

गुमला : सीएम रघुवर दास ने वृद्धावस्था पेंशन की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर करने का निर्देश दिया है. वे मुख्यमंत्री जनसंवाद में आम जनता की ओर से मिली शिकायतों के समाधान में अब तक किये गये कार्य की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे. हालांकि समीक्षा के क्रम […]
इस पर सीएम ने कहा कि पूर्व में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन जैसे मामले को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने का निर्देश देने के बाद भी मुख्यमंत्री जनसंवाद में इस प्रकार के मामले आ रहे हैं. जरूरतमंद लोग जिलाधिकारियों से मदद लेने की जगह सीधे मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत दर्ज करा रहे हैं.
सीएम ने कहा कि झारखंड में शासन और प्रशासन के माध्यम से आमजनों को जो सेवाएं दी रही है, उसे और भी ज्यादा क्रियाशील बनायें. भारत में महाराष्ट्र और गुजरात जैसे प्रदेश नंबर वन पर हैं, लेकिन अब हमें संयुक्त प्रयास से झारखंड को नंबर वन बनाना है. वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम के साथ सचिव एसके वर्णवाल और जिले से उपायुक्त श्रवण साय, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




