श्रद्धांजलि: पं दीनदयाल के सपनों को पूरा करें

Published at :26 Sep 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धांजलि: पं दीनदयाल के सपनों को पूरा करें

गुमला : नगर भाजपा की ओर से सोमवार को एसएस प्लस टू उवि सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा मंत्री गायत्री देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैल मिश्र व युवा मोर्चा […]

विज्ञापन
गुमला : नगर भाजपा की ओर से सोमवार को एसएस प्लस टू उवि सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा मंत्री गायत्री देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैल मिश्र व युवा मोर्चा अध्यक्ष मिशिर कुजूर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया.

जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्शों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. उनके सपनों को पूरा करें. साथ ही उन्होंने सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां एवं कार्यों पर प्रकाश डाला. कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. महिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक थे. पार्टी संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है. हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है.

कार्यक्रम को प्रो बीएन पांडेय, मिशिर कुजूर, शकुंतला उरांव, संजय साहू, जिला उपाध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी व निर्मल गोयल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. मौके पर सुधीर सोनी, बसंत उरांव, अब्दुल बारीक खान, सुधीर नंद, विजय सोनी, सावित्री मेहता, निर्मला सिन्हा, सोनामणि उरांव, बसंती साहू, गौरी किंडो, सोनी देवी, सीता देवी, उर्मिला पन्ना, मो. शमीम खान, कंचन लाल, अमरमणि उरांव, लक्ष्मी विश्वकर्मा, संतोष सिंह, विनोद सिंह, ममता देवी, उमा देवी, निर्मला देवी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, शशिकांत शर्मा, यशवंत सिंह, पंकज साबू, रमेश राम, उपेंद्र साहू, मोख्तार अंसारी, सरयू प्रसाद साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, अमित प्रसाद, अशोक गुप्ता उर्फ नाना, किशोर मिश्र, संजय कुमार साहू, संजीव कुमार भोला, ललिता गुप्ता, अशोक गोप, दीपक सिन्हा, सुबोध कुमार, मो. शाकिर अली, मोजेस बाखला व सौरभ कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.
जनसंघ के संस्थापक थे पंडित दीनदयाल: अनिल गुप्ता :भरनो. प्रखंड चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष पंडा ने की. कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

बीससूत्री अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक थे. वे एक महान राष्ट्र चिंतक, कुशल संगठनकर्ता, राजनीतिक विचारक एवं राष्ट्रवाद के सशक्त प्रहरी थे. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय के अग्रदूत माने जाने वाले पंडित दीनदयाल राष्ट्रीय अखंडता के पुरोधा व हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं. मौके पर रामनंदन शाही, भोला प्रसाद केसरी, अशोक केसरी, रामधन साव, मनोज वर्मा, कौशलेश मिश्र, अभिषेक गुप्ता, राहुल केसरी, श्रीराम केसरी, रवि ठाकुर, चंद्र भूषण पाहन, शुभानी उरांव, मनोज गोप व गोपेश्वर महतो सहित कई लोग मौजूद थे.
सिसई. सिसई व पुसो मंडल में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर मंडल अध्यक्ष रवींद्र साहू, ईश्वर महतो, लक्ष्मीनारायण यादव, भैरव सिंह, हेमा गुप्ता, शोभा देवी, बसंत यादव, चरवा उरांव, सतीश मिश्र, बालेश्वर उरांव, बलकु साहू, कृष्ण मुरारी पाठक, प्रवीण ओहदार, दिनेश राम, देवेंद्र साहू व जावा उरांव सहित कई भाजपाई मौजूद थे.
घाघरा. प्रखंड के आदर भाजपा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर भाजपाइयो ने पंडित दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप, कुमार रवि, रामनंदन साहू, राणा प्रद्युमन सिंह, पप्पू गुप्ता व पिंटू गोप सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola