गर्भवती माताओं को मिलेंगे 5000
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2017 1:03 PM (IST)
विज्ञापन

गुमला : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक जनवरी 2017 से पहला गर्भ धारण करने वाली गर्भवती माताओं को सरकार की ओर से पांच हजार रुपये दिये जायेंगे. यह जानकारी समाज कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निदेशक राजीव रंजन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी. वे सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से […]
विज्ञापन
गुमला : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक जनवरी 2017 से पहला गर्भ धारण करने वाली गर्भवती माताओं को सरकार की ओर से पांच हजार रुपये दिये जायेंगे. यह जानकारी समाज कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निदेशक राजीव रंजन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी. वे सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला समाज कल्याण विभाग गुमला के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक जनवरी 2017 से गर्भ धारण करने वाली गर्भवती माताओं को सरकार की ओर से पांच हजार रुपये दिया जाना है.
उक्त राशि गर्भवती माताएं अपनी देखरेख, दवा और खानपान के उपयोग पर खर्च करेंगी. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुमला बसंती ग्लादीस बाड़ा ने निदेशक को बताया कि योजना के लिए सर्वेक्षण का काम हो चुका है.
सूची तैयार करने के बाद रिपोर्ट जमा की जायेगी. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किये गये पारिवारिक सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए निदेशक ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा जो पारिवारिक सर्वेक्षण किया गया है, उसकी ऑनलाइन इंट्री हो चुकी है. लेकिन इंट्री में कई त्रुटियां हैं, जिसे सुधार करने की जरूरत है. निदेशक ने यह भी कहा कि पूर्व में किये गये सर्वेक्षण में कई परिवारों का सर्वेक्षण नहीं हुआ है. उनका सर्वेक्षण कर एक अक्तूबर से ऑनलाइन इंट्री करनी है. आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर सफाई अभियान भी चलाने का निर्देश दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लादीस बाड़ा सहित विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




