नामुदाग पर्यटन स्थल में चला सफाई अभियान

Published at :24 Sep 2017 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
नामुदाग पर्यटन स्थल में चला सफाई अभियान

कुड़ू़: विश्व पर्यटन दिवस पर प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड के नामुदाग पर्यटन स्थल पर सफाई अभियान चलाया. जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड प्रमुख परिवा मुंडा के नेतृत्व में पूरा प्रखंड प्रशासन नामुदाग पहुंचा. हाथों में झाड़ू लेकर पूरे पहाड़ी तथा दर्शनीय स्थल की सफाई की. बताया जाता है कि केंद्र तथा राज्य सरकार 15 […]

विज्ञापन
कुड़ू़: विश्व पर्यटन दिवस पर प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड के नामुदाग पर्यटन स्थल पर सफाई अभियान चलाया. जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड प्रमुख परिवा मुंडा के नेतृत्व में पूरा प्रखंड प्रशासन नामुदाग पहुंचा. हाथों में झाड़ू लेकर पूरे पहाड़ी तथा दर्शनीय स्थल की सफाई की. बताया जाता है कि केंद्र तथा राज्य सरकार 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक पूरे देश में स्वच्छता पखवारा मना रहा है.

पर्यटन मंत्रालय ने सभी जिले के उपायुक्तों को आदेश जारी किया थ कि विश्व पर्यटन दिवस पर सभी प्रखंडों के पर्यटन स्थलों में सफाई अभियान चलाया जाये इसी के तहत शनिवार को नामुदाग के 27 नंबर रेलवे पुलिया के समीप पर्यटन स्थल की सफाई की.

इस अभियान में बीडीओ संतोष कुमार, सलगी मुखिया बृजमोहन उरांव, चांपी मुखिया मुनिया देवी, पीएचइडी के कनीय अभियंता रोहित उरांव, पंचायत सचिव नरेश कुमार, शंकर उरांव, रउफ अंसारी, देवकांत उरांव, रामसहाय टाना भगत, धनंजय पांडे, बुदेश्वर उरांव, कंदरू साहू, दिलीप बिरेंद्र लकड़ा, जनसेवक किशोर उरांव, गौरव गौरिश, सुमित, मनीष, अभिषेक एक्का, विनय उरांव, सीताराम रविदास, रीना उरांव, बीपीओ अरविंद रोशन, पीएचइडी के एसएमसी सबरेज आलम, भूपाल पाठक, राजेंद्र प्रजापति, लाल पंचम नाथ शाहदेव, भूषण प्रसाद,अफजल हुसैन, अलाउद्दीन अंसारी, जगनाथ उरांव, संजय कुमार समेत सभी प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी समेत कई लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola