गुमला : प्रेमिका के घर प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published at :23 Sep 2017 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : प्रेमिका के घर प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा बेरीटोली निवासी नरेश मुंडा ने अपनी प्रेमिका चैनपुर प्रखंड के जयपुर ऊपर टोली निवासी लक्ष्मी मुंडा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. शुक्रवार की रात को नरेश व लक्ष्मी में विवाद हुआ. इसके बाद जब सभी लोग सो गये तो नरेश ने फांसी लगा ली. पुलिस […]

विज्ञापन

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा बेरीटोली निवासी नरेश मुंडा ने अपनी प्रेमिका चैनपुर प्रखंड के जयपुर ऊपर टोली निवासी लक्ष्मी मुंडा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. शुक्रवार की रात को नरेश व लक्ष्मी में विवाद हुआ. इसके बाद जब सभी लोग सो गये तो नरेश ने फांसी लगा ली. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रेमिका व प्रेमी में किस चीज को लेकर विवाद हुआ था. इसका पता नहीं चली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. चैनपुर के प्रभारी थानेदार प्रभात कुमार ने कहा कि नरेश की मौत फांसी लगाने से हुई है. लेकिन उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगायी है. इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

अगर इस केस में कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार नरेश व लक्ष्मी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नरेश पिछले छह माह से जयपुर में अपनी प्रेमिका के घर पर रह रहा था. शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद नरेश ने आत्महत्या की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola