झारखंड : नेतरहाट घूमकर लौट रहे कोलकाता के दो दर्जन टूरिस्ट गुमला में घायल

Published at :04 Sep 2017 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : नेतरहाट घूमकर लौट रहे कोलकाता के दो दर्जन टूरिस्ट गुमला में घायल

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात आठ बजे टूरिस्ट बस व ट्रक की सीधी भिड़ंत होने से कोलकाता के करीब दो दर्जन टूरिस्ट घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज बिशुनपुर अस्पताल में चल रहा है. इसमें शिल्पा, अर्पणा, तुलित, शकुंतला, विपाशा, स्वतमिल, स्वमुख को गंभीर चोट लगी […]

विज्ञापन

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात आठ बजे टूरिस्ट बस व ट्रक की सीधी भिड़ंत होने से कोलकाता के करीब दो दर्जन टूरिस्ट घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज बिशुनपुर अस्पताल में चल रहा है. इसमें शिल्पा, अर्पणा, तुलित, शकुंतला, विपाशा, स्वतमिल, स्वमुख को गंभीर चोट लगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्‍त बस में नेतरहाट आये पर्यटक सवार थे, जो नेतरहाट से लौटते हुए रांची की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बिशुनपुर पेट्रोल पंप के समीप नशे में धुत बॉक्साइट ट्रक ड्राइवर ने बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्‍कर के बाद उसमें सवार कई लोग घायल हो गये. घटना के बाद बॉक्साइट ट्रक ड्राइवर व खलासी फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता भिखारी भगत, बिशनपुर बीडीओ उदय कुमार सिन्हा, प्रमुख रामप्रसाद बडाईक व सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बिशुनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये. जहां उनका इलाज डॉक्टर ओम प्रकाश की देखरेख में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola