थाई मंदिर की तरह बनेगा पूजा पंडाल

Published at :23 Aug 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
थाई मंदिर की तरह बनेगा पूजा पंडाल

गुमला : इस वर्ष भी गुमला में श्री गणेश पूजनोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. गुमला में श्री गणेश पूजनोत्सव का इतिहास 25 वर्ष का है. 25 वर्ष पूर्व ब्लू डायमंड सोसायटी गुमला ने श्री गणेश पूजनोत्सव की नींव रखी थी. तब से लेकर अब तक अनवरत प्रत्येक वर्ष सोसायटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण करा […]

विज्ञापन
गुमला : इस वर्ष भी गुमला में श्री गणेश पूजनोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. गुमला में श्री गणेश पूजनोत्सव का इतिहास 25 वर्ष का है. 25 वर्ष पूर्व ब्लू डायमंड सोसायटी गुमला ने श्री गणेश पूजनोत्सव की नींव रखी थी. तब से लेकर अब तक अनवरत प्रत्येक वर्ष सोसायटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण करा कर श्री गणेश पूजनोत्सव मनाया जा रहा है.

श्री गणेश पूजनोत्सव का इस बार 26वां वर्ष होगा. इस बार पूजा पंडाल की सजावट और लाइटिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. इस बार सोसायटी द्वारा थाई मंदिर का प्रारूप (पंडाल) बनाया जा रहा है. पंडाल की सजावट प्लास्टिक के वेस्ट बोतल के ढक्कन और पेंदी से की जा रही है. पंडाल की सजावट के लिए सोसायटी ने बंगाल के कंटई से सजाने वालों को बुलाया है.

वहीं एसएस गली में मां देवी मंदिर से डीएसपी रोड और पाठक होमियो हॉल वाली गली में श्रीराम मंदिर तक छह लाइटिंग तोरण द्वार बनाया जायेगा. इसके बीच में झिलमिलाती लाइट लगायी जायेगी. गुमला के मूर्तिकार शिव कुमार श्री गणेश जी की मूर्ति को पूर्ण करने में लगे हैं. इसके अलावा पटेल चौक पर लगभग 10 और मुरली बगीचा में सात वर्षों से श्री गणेश पूजनोत्सव पर पंडाल बना कर पूजा की जा रही है. इसकी तैयारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola